टेक दिग्गज गूगल अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स में कई सारे प्रीमियम फीचर्स उपलब्ध कराता है। अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है और फोटो एडिटिंग के लिए एआई टूल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। गूगल ने अपने AI बेस्ड फोटो एडिटिंग टूल को अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है।
गूगल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की कराई मौज।(फोटो क्रेडिट-iStock)
गूगल का यह एआई बेस्ड फोटो एडिटिंग टूल पहले सिर्फ Pixel 10 सीरीज वाले स्मार्टफोन्स तक ही सीमित था। Google ने अब अपने AI आधारित फोटो एडिटिंग फीचर को Android डिवाइसेज के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स नेचुरल लैंग्वेज में सिंपल प्रॉम्प्ट देकर Google Photos ऐप में फोटो को एडिट कर पाएंगे।
उदाहरण के लिए आप अपनी फोटो को एडिट करने के लिए सिर्फ कह सकते हैं कि 'ब्राइटनेस बढ़ाओ', 'बैकग्राउंड हटाओ'। आपके सिर्फ इतना कहते ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी फोटो को कुछ सेकंड में अपग्रेड कर देगा।
अब एडिटिंग के लिए नहीं चाहिए प्रोफेशनल स्किल
एंड्रॉयड यूजर्स को पहले अपनी फोटो एडिट करने के लिए अलग-अलग टूल्स और स्लाइडर्स का सहारा लेना पड़ता था, जिससे नए यूजर्स को दिक्कत होती थी। लेकिन अब Google के नए AI फीचर की मदद से यह काम बेहद आसान हो गया है। यूजर्स सिर्फ फोटो पर “Help me edit” का विकल्प चुनना है, और फिर अपनी जरूरत बोलकर या टाइप करके बतानी है। इसके बाद Google का Gemini AI उस कमांड के अनुसार फोटो में एडिट कर देगा है।
फोटोज के मिलेंगे कई ऑप्शन
AI टूल फोटो एडिट करने के बाद यूजर्स को फोटोज के कई सारे ऑप्शन दिखाएगा। आप लिस्ट से अपनी पसंदीदा फोटो को सेलेक्ट करके स्मार्टफोन में सेव कर पाएंगे। इतना ही नहीं यह एआई टूल यूजर्स को यह भी बताएगा कि फोटो में किस तरह के बदलाव किए गए हैं।
कंपनी ने यहां के यूजर्स को दी सुविधा
यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें फोटो एडिटिंग की ज्यादा जानकारी नहीं है। अब उन्हें जटिल टूल्स सीखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ कमांड दें और बाकी काम AI संभाल लेगा। यह सुविधा Google Photos ऐप के वर्जन 7.42 या उससे ऊपर में उपलब्ध होगी।
गूगल की तरफ से फिलहाल अभी इस फीचर को सिर्फ अमेरिका में लॉन्च किया गया है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस फीचर को भारत समेत दूसरे देशों के मोबाइल यूजर्स को भी उपलब्ध कराएगी।
