लोक सभा चुनाव से पहले Google का बड़ा फैसला, चुनाव संबंधित सवालों के जवाब नहीं देगा Gemini AI

Google Restricting Gemini AI Chatbot: गूगल नए बदलावों को भारत और अन्य देशों में आगामी आम चुनावों को ध्यान में रखकर कर रहा है। दरअसल, गूगल एआई टूल के गलत इस्तेमाल से बचने के लिए यह कदम उठा रहा है।

Google Restricting Gemini AI Chatbot: लोक सभा चुनाव से पहले गूगल ने बड़ा फैसला लिया है। गूगल ने अपने एआई चैटबॉट टूल जेमिनी को चुनाव संबंधित सवालों के जवाब देने से रोक दिया है। गूगल नए बदलावों को भारत और अन्य देशों में आगामी आम चुनावों को ध्यान में रखकर कर रहा है। दरअसल, गूगल एआई टूल के गलत इस्तेमाल से बचने के लिए यह कदम उठा रहा है। बता दें कि पिछले महीने जेमिनी कई विवादों में फंस गया था। जिसके बाद गूगल को जेमिनी फोटो जनरेटिव टूल को रोकना पड़ा था।

गूगल ने अपनी घोषणा में क्या कहा?

गूगल ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में नई घोषणा की जानकारी दी है। गूगल ने कहा, "एक महत्वपूर्ण विषय पर अत्यधिक सावधानी बरतते हुए, हमने चुनाव-संबंधित प्रश्नों के प्रकारों पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है, जिसके लिए जेमिनी रिस्पॉन्स नहीं देगा। हम इस प्रकार के प्रश्नों के लिए हाई क्वालिटी वाली जानकारी प्रदान करने की अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हैं, और अपनी सुरक्षा में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं।"

End of Feed