टेक जायंट गूगल ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद फैंस के लिए Google Pixel 10a को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की तरफ से भारत समेत ग्लोबल प्लेटफॉर्म में एक साथ इसे लॉन्च किया गया है। अगर आप मिड रेंज फ्लैगशिप कैटेगरी में पावरफुल कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो Pixel 10a आपको निराश नहीं करेगा। दमदार कैमरा सेटअप के साथ-साथ इसमें आपको शानदार बैटरी, बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई जा रही है।
नए गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक धमाकेदार फीचर्स मिलने वाले हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)
Google Pixel 10a में आपको Pixel 9a की ही तरह डिजाइन मिलने वाला है। कंपनी अपने पिक्सल स्मार्टफोन लवर्स को इस स्मार्टफोन में शानदार डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। अगर आप सोशल मीडिया के लिए कंटेंट क्रिएट करते हैं या फिर फोटोग्राफी करने का शौक है तो आप इस स्मार्टफोन की तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इसके फीचर्स, कीमत और डिस्काउंट ऑफर की डिटेल जानकारी देते हैं।
Google Pixel 10a कीमत
आपको बता दें कि गूगल ने Google Pixel 10a को 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। कंपनी की तरफ से HDFC कार्ड पर ग्राहकों को 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही आप इसे 24 महीने तक बिना ब्याज के EMI पर भी खरीदकर घर ले जा सकते हैं। कंपनी इसमें ग्राहकों को 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
डिस्काउंट ऑफर और सेल डेट
Google Pixel 10a का प्री ऑर्डर शुरू हो चुका है और भारतीय बाजार में इसकी सेल 6 मार्च 2026 से शुरू होगी। कंपनी ने इसे बाजार में चार कलर वेरिएंट के साथ पेश किया है जिसमें आपको Lavender, Obsidian, Fog और Berry कलर ऑप्शन मिलेगा।
Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन्स
- Google Pixel 10a में कंपनी ने 6.3 इंच की डिस्प्ले दी है जिसमें आपको 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। यह पहला ऐसा पिक्सल स्मार्टफोन है जिसमें इतनी ज्यादा ब्राइटनेस उपलब्ध कराई गई है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Google Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 का सपोर्ट मिलने वाला है।
- Google Pixel 10a में कंपनी ने इसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज उपलब्ध कराई है।
- Google Pixel 10a में फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में डुअल कैमरा मिलेगा जिसमें 48+13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है।
- Google Pixel 10a में कंपनी ने 5100mAh की बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई है जो कि 30W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
