Google ने फ्री कर दी ये AI सर्विस, करोड़ों यूजर्स को पर्सनल और प्रोफेशनल वर्क में मिलेगी बड़ी मदद

गूगल के इस फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि चैटबॉट को Gmail, Google Photos और बाकी Google Apps से जोड़कर यूजर्स को उनके सवालों का जवाब देता है।

गूगल दुनियाभर के यूजर्स को कई तरह की सर्विस ऑफर करता है। कंपनी समय-समय पर नए नए फीचर्स और अपडेट लाती रहती है ताकि यूजर्स को एक नया अनुभव दिया जा सके। अब कंपनी की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है। गूगल ने अब अपने Personal Intelligence फीचर को सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह से फ्री कर दिया है। कंपनी का यह कदम करोड़ों यूजर्स को बड़ी सहूलियत देने वाला है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

Google (7)

गूगल ने करोड़ों यूजर्स के लिए फ्री कर दी एआई सर्विस। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि गूगल पिछले काफी समय से अमेरिका में Personal Intelligence फीचर को उपलब्ध करा रहा है। अभी तक इसको इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पेड सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता था लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी के लिए पूरी तरह से फ्री कर दिया है। Personal Intelligence फीचर को Gemini App, Google Chrome में Gemini असिस्टेंट और Search में AI Mode के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

End of Feed