Google लाया Wardrobe एआई फीचर, कौन सी ड्रेस करेगी सूट अब वर्चुअली चल जाएगा पता

Google के मुताबिक यह नया फीचर फोन की गैलरी में ही एक डिजिटल अलमीरा क्रिएट कर देगा और जरूरत पड़ने पर यूजर्स आसानी से कपड़ों का सेलेक्शन कर पाएंगे।

गूगल अपने करोड़ों फैंस के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी की तरफ से अपने फैंस के लिए गूगल फोटोज में एक धमाकेदार फीचर जोड़ा गया है। इस नए फीचर का नाम वार्डरोब (Wardrobe) है जो कि एक एआई फीचर है। अगर आप नई-नई ड्रेस पहनने के शौकीन हैं तो यह फीचर आपके काफी काम आने वाला है। गूगल के इस नए एआई टूल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह फोन की गैलरी में मौजूद कपड़ों को सेलेक्ट करके एक डिजिटल कलेक्शन बना देता है। इसकी मदद से यूजर्स कपड़ों को मिक्स मैच करके वर्चुअली ट्राई कर सकते हैं।

Google (8)

गूगल करोड़ों यूजर्स के लिए लेकर आया धमाकेदार एआई फीचर।(फोटो क्रेडिट-iStock)

फोन में बनेगी कपड़ों की अलमीरा

गूगल के मुताबिक यह नया फीचर फोन की गैलरी में ही एक डिजिटल अलमीरा क्रिएट कर देगा और जरूरत पड़ने पर यूजर्स आसानी से कपड़ों का सेलेक्शन कर पाएंगे। इससे उन्हें यह भी पता चल जाएगा कि कौन सी ड्रेस उन पर अच्छी लगेगी और कपड़ों का सेलेक्शन आसानी से कर पाएंगे।

End of Feed