Google ने लॉन्च किया नया AI फीचर, कंटेंट सर्च करने में मिलेंगे एक्यूरेट रिजल्ट!

पिछले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का क्रेज काफी तेजी से बड़ा है। टेक जायंट गूगल ने अपने यूजर्स के लिए के लिए एक नया एआई फीचर लॉन्च कर दिया है। गूगल के इस नए फीचर्स से आपको कंटेंट सर्च करने में पहले ज्यादा सहूलियत मिलने वाली है।

Google New Ai Feature: टेक जायंट गूगल की तरफ से एक धमाकेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर पेश किया गया है। गूगल के इस एआई फीचर का नाम 'वेब गाइड' है। कंपनी ने इसे अपने सर्च इंचजन के लिए पेश किया है। गूगल की तरफ से इस फीचर को अभी कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। यह नया AI फीचर यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर रिजल्ट उपलब्ध कराएगा।

Google Digit

गूगल ने अपने यूजर्स के लिए पेश किया नया एआई फीचर।

गूगल का नया वेब गाइड एआई फीचर करोड़ों यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। अब जब आप गूगल पर कोई टॉपिक सर्च करेंगे तो एआई उस वाल को समझेगा और फिर उससे रिलेटेड वेबसाइट और लिंक को ग्रुप में डिवाइड करके रिजल्ट डिस्प्ले करेगा। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि आपके लिए जानकारी सर्च करना आसान हो जाएगा।

End of Feed