Google TV में भी आया Gemini का सपोर्ट, इन तीन फीचर्स से बदल जाएगा टीवी देखने का अंदाज

Google ने “Deep Dives” नाम का नया फीचर भी जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स किसी भी विषय को विस्तार से समझ सकते हैं। इसमें हेल्थ, टेक्नोलॉजी और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर विजुअल और नैरेशन के साथ समझाया जाएगा। यूजर्स टीवी पर ही सवाल-जवाब कर सकते हैं, जिससे सीखने का अनुभव और बेहतर हो जाएगा।

Google ने अपने स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म Google TV के लिए Gemini आधारित नए फीचर्स पेश किए हैं। इनका मकसद यूजर्स के लिए कंटेंट ढूंढना और जानकारी हासिल करना पहले से आसान बनाना है। अब टीवी पर ही कई काम बिना मोबाइल की जरूरत के किए जा सकेंगे।

Gemini For Google TV

TV में भी आया Google Gemini का सपोर्ट, इन तीन फीचर्स से बदल जाएगा टीवी देखने का अंदाज/Photo-Google

बड़े स्क्रीन पर मिलेंगे विजुअल जवाब

नए अपडेट के तहत Gemini अब सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि वीडियो, इमेज और टेक्स्ट के मिश्रण में जवाब देगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आप किसी मैच का स्कोर सर्च करते हैं तो आपको लाइव स्कोर के साथ स्ट्रीमिंग ऑप्शन भी दिखेंगे। वहीं रेसिपी सर्च करने पर स्टेप-बाय-स्टेप वीडियो गाइड भी सामने आ सकता है। इससे टीवी पर अनुभव ज्यादा आसान और इंटरैक्टिव हो जाएगा।

End of Feed