Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, इस स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर में मिलेंगे तगड़े फीचर्स, इस दिन पहली सेल

Google Fitbit Air में Google की तरफ से यूजर्स को 3 महीने का Google Health Premium ट्रायल भी दिया जा रहा है। इससे यूजर्स को शुरुआत से ही Google Health Coach के सभी फीचर्स इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

Google ने भारत में अपना नया वियरेबल डिवाइस Fitbit Air लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे छोटा Fitbit ट्रैकर बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें कोई स्क्रीन नहीं दी गई है। Fitbit Air को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे दिनभर और रात में सोते समय भी आराम से पहना जा सके।

Google Fit bit Air

गूगल ने इस फिटनेस ट्रैकर में कई सारे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए हैं।

गूगल का नया फिटबिट एयर बैंड वजन में हल्का है और यूजर्स को हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी कई जानकारियां देता है। इन सभी इंफॉर्मेशन को आप स्मार्टफोन पर Google Health ऐप के जरिए देखा जा सकता है। Google का कहना है कि कई फिटनेस वियरेबल रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी बड़े, मुश्किल या महंगे हो सकते हैं। Fitbit Air को कंपनी ने इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है।

End of Feed