Google Doodle Today: गूगल आज म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट अकॉर्डियन की सालगिरह मना रहा है, जिसका पेटेंट आज ही के दिन 1829 में यानी करीब 200 साल पहले किया गया था। इस इंस्ट्रूमेंट का नाम जर्मन शब्द "अकोर्ड" से आया है, जिसका अर्थ है कॉर्ड। गूगल डूडल की मदद से खास अंदाज में फ्री-रीड इंस्ट्रूमेंट को श्रद्धांजलि दे रहा है। अकॉर्डियन (Google Doodle Accordion) न सिर्फ यूरोप बल्कि दुनियाभर में लोकप्रियता हुआ। 200 साल बाद भी यह दुनियाभर के जर्मन समारोहों में सुना जा सकता है।
Google Doodle Today
क्या है अकॉर्डियन?
गूगल डूडल में अकॉर्डियन को बजाते हुए दिखाया गया है। बता दें कि अकॉर्डियन पॉप, जैज, लोक और शास्त्रीय सहित विभिन्न संगीत शैलियों पर अपने महत्वपूर्ण प्रभाव के लिए जाना जाता है। इस वर्सेटाइल इंस्ट्रूमेंट ने संगीत जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। गूगल ने इसे एनिमेटेड डूडल के जरिए पेश किया है। अकॉर्डियन के इतिहास पर बोलते हुए, गूगल डूडल कहता है, "1800 के दशक के अंत में यूरोप भर में लोक संगीतकारों के बीच इसकी लोकप्रियता के कारण जर्मनी में निर्माताओं ने अपने अकॉर्डियन प्रोडक्शन में वृद्धि की थी।"
ये भी पढ़ें: शादी डॉट कॉम का Dowry Calculator बना गले की फांस! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, जानें मामला
गूगल डूडल में क्या है खास?
गूगल आज के डूडल में अकॉर्डियन को सलाम कर रहा है। इसकी विशेषता के बारे में बात करते हुए गूगल ने कहा, "शुरुआती अकॉर्डियन में सिर्फ एक तरफ बटन होते थे, और इनमें से प्रत्येक बटन पूरे कॉर्ड की ध्वनि उत्पन्न करता था। इसकी एक और प्रभावशाली विशेषता यह है कि एक ही बटन दो कॉर्ड उत्पन्न कर सकता था। अकॉर्डियन न सिर्फ यूरोप बल्कि दुनियाभर में लोकप्रियता हुआ। आज यानी 200 साल बाद भी यह जर्मन समारोहों में सुना जा सकता है।
