Google ने IPL 2026 Playoffs पर बनाया खास Doodle, क्रिकेट के रंग में रंगा दिखा होमपेज

Men’s IPL 2026 Playoffs के खास मौके पर Google ने अपने होमपेज पर खास Doodle बनाया है। इस डूडल में चमकदार नियॉन स्टाइल में क्रिकेट के थीम को देखा जा सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। इसी खास मौके पर Google ने भी क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को और बढ़ाते हुए अपने होमपेज पर एक खास Doodle जारी किया है। यह डूडल Men’s IPL 2026 Playoffs को समर्पित है, जिसमें चमकदार नियॉन स्टाइल में क्रिकेट और म्यूजिक थीम का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है।

Google Doodle Today Men’s IPL 2026 Playoffs

Google ने IPL 2026 Playoffs पर बनाया खास Doodle, क्रिकेट के रंग में रंगा दिखा होमपेज

डूडल में Google के लोगो को क्रिकेट एलिमेंट्स के साथ बेहद आकर्षक अंदाज में डिजाइन किया गया है। बीच में बल्ला और गेंद दिखाई गई है, जबकि बैकग्राउंड में स्टेडियम और जश्न का माहौल झलक रहा है। Google का यह खास अंदाज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

End of Feed