2023 से कुछ कम्प्यूटर्स पर चलना बंद हो जाएगा Google Chrome, जानें वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 04:48 PM IST

गूगल क्रोम अगले साल से कुछ कम्प्यूटर्स पर काम करना बंद कर देगा। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से कि ये कम्प्यूटर्स कौन से होंगे।

Google Chrome ब्राउजर साल 2023 यानी अगले साल से Windows 7 और Windows 8.1 वर्जन वाले कंम्प्यूटर्स में काम करना बंद कर देगा। इसकी घोषणा कंपनी ने एक सपोर्ट फोरम में की है। कंपनी के मुताबिक, इस ब्राउजर को उपयोग करने के लिए ग्राहकों को Windows 10 या 11 वर्जन में शिफ्ट करना होगा। गूगल क्रोम की सर्विस Google Chrome v110 रिलीज होने के बाद बंद हो जाएगी और इसे 7 फरवरी 2023 में रिलीज किया जा सकता है।

2023 से कुछ कम्प्यूटर्स पर चलना बंद हो जाएगा Google Chrome

2023 से कुछ कम्प्यूटर्स पर चलना बंद हो जाएगा Google Chrome (Photo- UnSplash)

अपने सपोर्ट पेज में गूगल ने कहा है कि Windows 7 और 8.1 वर्जन में यूजर्स गूगल क्रोम के पुराने वर्जन को यूज कर पाएंगे। लेकिन, ब्राउजर को किसी तरह का अपडेट नहीं मिलेगा। हालांकि, गूगल का सुझाव है कि क्रोम के नए वर्जन को यूज करना ज्यादा बेहतर है। क्योंकि, इसमें सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।

End of Feed