Google Chrome चुपचाप डाउनलोड कर रहा है 4GB की AI फाइल, डिलीट करने और रोकने का जान लें तरीका

गूगल की यह फाइल उन यूजर्स के लिए काफी बड़ी परेशानी है जिनके डिवाइस में स्टोरेज और रैम काफी कम है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगर आप इसे डिवाइस में नहीं रखना चाहते हैं तो आप इसे डिलीट कर सकते हैं।

हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें खुलासा हुआ था कि गूगल क्रोम चुपचाप डिवाइस पर 4GB की आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस फाइल को डाउनलोड कर रहा है। इस फाइल का नाम weights.bin बताया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, यह weights.bin फाइल गूगल के ऑन-डिवाइस Gemini Nano AI मॉडल से जुड़ी हुई है। यह मॉडल फोन में ही काम करता है और स्कैम पहचानने, ऑटोफिल सुझाव देने और “Help Me Write” जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस फाइल का साइज लगभग 4GB बताया गया है।

Google Chrome (1)

गूगल की इस सीक्रेट फाइल को आसानी से डिलीट कर सकते हैं।

इन यूजर्स की बढ़ी दिक्कत

गूगल की यह फाइल उन यूजर्स के लिए काफी बड़ी परेशानी है जिनके डिवाइस में स्टोरेज और रैम काफी कम है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगर आप इसे डिवाइस में नहीं रखना चाहते हैं तो आप इसे डिलीट कर सकते हैं। आज की खबर में हम आपको गूगल की इस फाइल को डिलीट करने का तरीका और इसे दोबारा डाउनलोड होने से रोकने के तरीके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसे डिलीट करके आप अपने डिवाइस की स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।

End of Feed