Google ने Maps में जोड़ दिया धमाकेदार AI फीचर, हर एक लोकेशन की मिलेगी रियल टाइम इंफॉर्मेंशन

गूगल मैप के इस फीचर के बारे में कंपनी का कहना है कि यह जगहों के बारे में यूजर्स को सही और सटीक जानकारी देने में सक्षम है। Ask Maps के जुड़ने के बाद गूगल मैप्स का इस्तेमाल करना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

पूरी दुनिया में हर दिन लाखों लोग Google Maps का इंतजार करते हैं। यही वजह है कि कंपनी इसे लगातार अपग्रेड करती रहती है। अब कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को गूगल मैप पर एक नया फीचर दे दिया है जो कि Ask Maps है। गूगल मैप के इस नए फीचर की खास बात यह है कि इसे कंपनी ने Gemini AI से लैस किया है। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स किसी जगह पर जाने से पहले उसके बार में Ask Maps से जानकारी ले पाएंगे।

Google Map

गूगल मैप में गूगल ने जोड़ दिया काम का फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

गूगल मैप के इस फीचर के बारे में कंपनी का कहना है कि यह जगहों के बारे में यूजर्स को सही और सटीक जानकारी देने में सक्षम है। Ask Maps के जुड़ने के बाद गूगल मैप्स का इस्तेमाल करना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। आपको याद दिला दें कि इससे कुछ दिन पहले कंपनी ने क्रोम ब्राउजर में जेमिनी का सपोर्ट दिया था जो कि Ask Gemini के नाम से उपलब्ध है।

End of Feed