‘Godfather of AI’ जेफ्री हिंटन की बड़ी चेतावनी, AI यानी तबाही; पूरी दुनिया होगी बेरोजगार!

AI के गॉडफादर जेफ्री हिंटन ने AI के विध्वंसक प्रभावों को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। हिंटन का साफ कहना है कि आने वाले दिनों में AI की वजह से दुनिया में व्यापक बेरोजगारी देखने को मिलेगी।

Artificial Intelligence यानी AI को लेकर दुनिया में पहले से ही उथल-पुथल मची है। IT और टेक सेक्टर में AI की वजह से पहले ही लाखों लोगों बेरोजगार हो चुके हैं। अब AI के क्षेत्र में अपने काम के लिए ‘Godfather of AI’ कहे जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन (Geoffrey Hinton) ने ऐसी चेतावनी दी है, जिससे पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। हिंटन का कहना है कि AI की वजह से दुनिया में भारी बेरोजगारी पैदा हो सकती है।

Geoffrey Hinton warning on AI

जेफ्री हिंटन की बड़ी चेतावनी

अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स (Bernie Sanders) के साथ जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी (Georgetown University) में बातचीत के दौरान हिंटन ने कहा कि इस बात की आशंका अब काफी ज्यादा बढ़ गई है कि AI की वजह से बड़े पैमाने पर बेरोजगारी आएगी। उनके मुताबिक टेक कंपनियां डेटा सेंटर और चिप्स पर खरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं और इसके पीछे एक बड़ा दांव यह है कि AI इंसानों की तुलना में काफी कम लागत पर उनका काम कर सके।

End of Feed