300 करोड़ कैश वाले धीरज साहू के पास सोने का भंडार! इस टेक्नोलॉजी से निकलेगा गड़ा सोना

Odisha Cash Haul: आईटी डिपार्टमेंट सोने के आभूषण की तलाश के लिए हाई टेक टेक्नोलॉजी की मदद ले रही है। इसके लिए जियो सर्विलांस सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। डिपार्टमेंट को शक है कि साहू से जुड़े परिसर में सोने के आभूषण जमीन के नीचे छिपाए जा सकते हैं।

Odisha Cash Haul: कांग्रेस सांसद धीरज कुमार साहू के परिवार के स्वामित्व वाली ओडिशा स्थित डिस्टिलरी कंपनी से छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। यह बरामदगी भारत में किसी भी जांच एजेंसी द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नकदी के बाद आईटी डिपार्टमेंट अब सोने के आभूषण की तलाश में जुट गया है। इसके लिए टेक्नोलॉजी की मदद ली जा रही है।

जियो सर्विलांस सिस्टम

आईटी डिपार्टमेंट सोने के आभूषण की तलाश के लिए हाई टेक टेक्नोलॉजी की मदद ले रही है। इसके लिए जियो सर्विलांस सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। डिपार्टमेंट को शक है कि साहू से जुड़े परिसर में सोने के आभूषण जमीन के नीचे छिपाए जा सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि आईटी टीमें झारखंड के रांची और लोहरदगा में धीरज साहू के दो घरों पर जियो सर्विलांस सिस्टम का उपयोग कर रही हैं।

End of Feed