Gemini AI का जलवा! 400 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा पार, सुंदर पिचाई ने किया ऐलान

Gemini AI app: अमेरिका में ‘गूगल आई/ओ 2025’ कॉन्फ्रेंस के दौरान पिचाई ने कहा कि सात मिलियन से अधिक डेवलपर्स जेमिनी के साथ काम कर रहे हैं, जो पिछले साल की तुलना में पांच गुना अधिक है और वर्टेक्स एआई पर जेमिनी का इस्तेमाल 40 गुना बढ़ गया है।

Gemini AI app: गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि जेमिनी ऐप ने 400 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से एआई मॉडल की 2.5 सीरीज को लेकर उल्लेखनीय वृद्धि और यूजर्स जुड़ाव देखा जा रहा है। इस तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को कंपनी की एआई रणनीति की सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Google I/O 2025

अमेरिका में ‘गूगल आई/ओ 2025’ कॉन्फ्रेंस के दौरान पिचाई ने कहा कि सात मिलियन से अधिक डेवलपर्स जेमिनी के साथ काम कर रहे हैं, जो पिछले साल की तुलना में पांच गुना अधिक है और वर्टेक्स एआई पर जेमिनी का इस्तेमाल 40 गुना बढ़ गया है। उन्होंने बताया, "जेमिनी ऐप में 2.5 प्रो का इस्तेमाल करने वालों को लेकर उपयोग में 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।"

End of Feed