Flipkart Sale: भारी महंगाई के बीच iPhone 17 हुआ सस्ता, अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका

यदि आप भी iPhone 17 खरीदने के लिए किसी बड़ी सेल का इंतजार कर रहे थे तो वह अब खत्म हो गया है। Flipkart पर iPhone 17 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका है।

केवल एलपीजी गैस की कीमत बढ़ने से तमाम चीजें महंगी हो गई हैं, लेकिन इस महंगाई के बीच यदि आप भी लंबे समय से आईफोन खरीदने की किसी बड़ी सेल का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने अपनी अगली समर सेल की घोषणा कर दी है, जो 9 मई से शुरू होगी। इस सेल में सब्सक्राइबर्स को 24 घंटे पहले ही डील्स का एक्सेस मिल जाएगा। सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, वियरेबल्स और होम अप्लायंसेज सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जाएगी।

Flipkart Sale: भारी महंगाई के बीच iPhone 17 हुआ सस्ता, अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका

Flipkart Sale: भारी महंगाई के बीच iPhone 17 हुआ सस्ता, अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका

iPhone 17 पर सबसे बड़ी छूट

इस सेल में iPhone 17 को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। भारत में सितंबर 2025 में लॉन्च हुए इस फोन की 256GB वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान इसे प्रभावी कीमत 71,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह कीमत बैंक ऑफर्स सहित हो सकती है।

End of Feed