Big Billion Days 2026: एप्पल ने हाल ही में अपने कई सारे स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अगर आप भी सिर्फ बढ़ी हुई कीमत की वजह से आईफोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को अपकमिंग Big Billion Days 2026 में आईफोन्स पर तगड़ी डील्स देने वाला है। सेल शुरू होने पहले ही कंपनी ग्राहकों को iPhone 17 पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर का संकेत दे दिया।
फ्लिपकार्ट बीबीडी सेल में आईफोन्स पर तगड़ी डील्स देने वाला है।(फोटो क्रेडिट-Digit)
फ्लिपकार्ट की साल की बड़ी सेल Big Billion Days 2026 जल्द शुरू होने वाली है। सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी, जबकि कुछ ग्राहकों को 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस मिल सकता है। हर साल की तरह इस बार भी स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स का लोगों को इंतजार है।
फ्लिपकार्ट के मोबाइल सेक्शन में दिखाई दे रहे एक प्रमोशनल बैनर से पता चलता है कि Big Billion Days के दौरान iPhone 17 की कीमत ₹80,000 से नीचे जा सकती है। फिलहाल फोन की कीमत करीब ₹1 लाख के आसपास बताई जा रही है।
हालांकि, फ्लिपकार्ट ने अभी iPhone 17 की फाइनल सेल कीमत की घोषणा नहीं की है। यह भी संभव है कि दिखाई जा रही कीमत में बैंक ऑफर या दूसरे डिस्काउंट को शामिल किया गया हो।
किस बैंक कार्ड पर होगी बचत
सेल के दौरान Flipkart Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इसके अलावा EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी ग्राहकों को मिल सकता है। इन ऑफर्स का इस्तेमाल करने पर फोन की कुल कीमत और कम हो सकती है।
26 सितंबर को सामने आ सकती है पूरी डील
फ्लिपकार्ट की Big Billion Days माइक्रोसाइट के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को iPhone मॉडल्स पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी सामने आ सकती है।iPhone 17 के साथ-साथ iPhone 15, iPhone 16, iPhone Air और iPhone 17 Pro सीरीज पर भी सेल के दौरान ऑफर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इन सभी मॉडल्स की सटीक कीमत और डिस्काउंट की जानकारी आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी।
iPhone 17 में मिलते हैं ये फीचर्स
iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में Apple का A19 चिपसेट मिलता है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 18MP Center Stage कैमरा दिया गया है।
अगर आप iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 26 सितंबर को सामने आने वाले ऑफर्स और 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली Big Billion Days सेल पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है।
