Flipkart Big Bang Diwali Sale: फिर से शुरू हो रही है फ्लिपकार्ट पर सेल, सस्ते में मिल रही ब्लैक की मेंबरशिप

Flipkart Big Bang Diwali Sale: जो यूजर Flipkart Black मेंबरशिप लेना चाहते हैं, उनके लिए इसकी सालाना फीस अभी ₹1,249 (पहले ₹1,499) पर उपलब्ध है। वहीं Flipkart Plus प्रोग्राम पूरी तरह मुफ्त है और नियमित खरीदारों को रिवॉर्ड्स देता है।

त्योहारी सीजन की खरीदारी के लिए ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart एक और बड़ी सेल लेकर आ रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025 भारत में 11 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 10 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा।

Flipkart Big Bang Diwali Sale

Flipkart Big Bang Diwali Sale/Photo-Flipkart

इस सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज़, फैशन और एक्सेसरीज़ सहित कई कैटेगरी पर भारी डिस्काउंट मिलेंगे। Flipkart ने SBI बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, खरीदार एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI विकल्पों का भी फायदा उठा सकेंगे।

End of Feed