Samsung Smartphone Launch: साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE 5G को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही है। सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में Galaxy S25 5G सीरीज को उतारा था, उसके बाद से इसका इंतजार हो रहा है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि सैमसंग के इस फैन एडिशन स्मार्टफोन का जल्द इंतजार खत्म हो सकता है। लेटेस्ट लीक में Samsung Galaxy S25 FE 5G की लॉन्च डेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन अगले महीने बाजार में दस्तक दे सकता है।
सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में जल्द होगी एंट्री। (फोटो क्रेडिट-Digit)
Samsung Galaxy S25 FE 5G इस दिन होगा लॉन्च
आपको बता दें कि कोरियन वेबसाइट एफएन न्यूज की तरफ से Samsung Galaxy S25 FE 5G से जुड़ी जानकारी शेयर की गई है। लीक्स में कहा गया है कि सैमसंग अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE 5G को 19 सितबंर को लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस दिन स्मार्टफोन को अपने होम मार्केट में लॉन्च करेगी। यानी 19 सितंबर को यह फैन एडिशन पहले साउथ कोरिया में आएगा उसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में यह एक दिन बाद यानी 20 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S25 FE 5G की संभावित कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी की तरफ से इसे लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लीक्स की मानें तो यह करीब 1 मिलियन वॉन की कीमत में लॉन्च हो सकता है जो कि इंडियन करेंसी में करीब 63,490 रुपये होते हैं। भारतीय बाजार में इसकी कीमत की बात करें तो इसे करीब 59,999 रुपये में बाजार में उतारा जा सकता है।
Samsung Galaxy S25 FE 5G के संभावित फीचर्स
- Samsung Galaxy S25 FE 5G में कंपनी 6.2 इंच से लेकर 6.7 इंच तक की डिस्प्ले दे सकती है।
- इसके डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 2× Dynamic AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।
- परॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Exynos 2400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसी चिपसेट के साथ गैलेक्सी एस25 को भी लॉन्च किया गया है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन One UI 8 बेस्ड एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हो सकता है।
- इस स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है।
- फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50+12+8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4900mAh की बैटरी दी जा सकती है।
