8 साल पुराना लैपटॉप भी बन जाएगा नया, JioPC देगा 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज

JioPC क्लाउड पर चलता है, इसलिए इसके लिए अच्छा और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगा। ब्रॉडबैंड के अलावा भरोसेमंद 4G या 5G कनेक्शन पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

पुराना लैपटॉप या डेस्कटॉप स्लो हो गया है तो तुरंत नया खरीदने की जरूरत शायद न पड़े। रिलायंस जियो का JioPC आपके पुराने कम्प्यूटर को क्लाउड की ताकत से ज्यादा पावरफुल बनाएगा। यूजर अपने मौजूदा लैपटॉप या डेस्कटॉप पर 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज एक्सेस कर सकेंगे, वह भी बिना नया हार्डवेयर खरीदे।

JioPC

8 साल पुराना कंप्यूटर भी बन जाएगा नया

कोई भी ले सकता है सब्सक्रिप्शन

JioPC की सर्विस, एक स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर कोई भी इंटरनेट यूजर ले सकता है। यानी इंटरनेट कनेक्शन किसी भी टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड कंपनी का हो, JioPC इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक इसे पांच मिनट से भी कम समय में एक्टिव किया जा सकता है। इसके लिए न डेटा माइग्रेशन की जरूरत है और न नया हार्डवेयर लगाने की। बताते चलें कि पहले JioPC सिर्फ जियो होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक सीमित था।

End of Feed