Starlink in india Launch Date: भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक को सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए लाइसेंस मिल गया है। अब मीडिया एजेंसी ने दावा किया है कि कंपनी अगले दो महीने में भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि कंपनी पहले 1 महीने के लिए फ्री में इंटरनेट एक्सेस देने वाली है।
स्टारलिंक अगले दो महीने में भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है।
लाइसेंस लेने वाली तीसरी कंपनी बनी स्टारलिंक
एएनआई ने बताया कि एलोन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक पिछले सप्ताह लाइसेंस प्राप्त करने के बाद अगले दो महीनों के भीतर भारत में परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है। स्टारलिंक दूरसंचार विभाग (DoT) से लाइसेंस पाने वाली तीसरी कंपनी है। स्टारलिंक से पहले, DoT ने देश में सर्विस प्रदान करने के लिए यूटेलसैट के वनवेब और रिलायंस जियो के संचालन को मंजूरी दी थी।
भारत में कितने में मिलेगा स्टारलिंक का कनेक्शन
एएनआई ने कहा कि स्टारलिंक प्रत्येक डिवाइस खरीद के साथ एक महीने की फ्री ट्रायल पीरियड ऑफर करने की योजना बना रहा है, जिससे ग्राहकों को नियमित मासिक भुगतान शुरू करने से पहले सर्विस को टेस्ट करने की सुविधा मिल सके।
कंपनी ने भारतीय मार्केट के लिए अपने कीमत स्ट्रक्चर को भी अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें आवश्यक सैटेलाइट डिश डिवाइस की कीमत लगभग 33,000 रुपये निर्धारित की गई है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों से मासिक अनलिमिटेड डेटा प्लान के लिए 3,000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
