X को सुपर ऐप बनाने की ओर एलन मस्क का बड़ा कदम, X Money डिजिटल पेमेंट सर्विस लॉन्च

X Money से जुड़ने वाले नए यूजर्स को 15 डॉलर का वेलकम डिपॉजिट भी मिल सकता है। हालांकि, यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा या नहीं, इसकी जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नहीं दी है।

एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X (पूर्व में Twitter) ने अपने लंबे समय से चर्चित X Money फीचर को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। इस नई डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सर्विस के जरिए यूजर्स अब X ऐप के अंदर ही पैसे भेजने, पेमेंट करने और बैंकिंग जैसी कई सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल यह सेवा अमेरिका में शुरू की गई है और शुरुआत में केवल Premium और Premium+ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी।

X Money

नए यूजर्स को मिल सकता है वेलकम बोनस

X ऐप के अंदर ही मिलेंगी बैंकिंग और पेमेंट की सुविधाएं

कंपनी के अनुसार, X Money एक डिजिटल मनी अकाउंट है, जो पेमेंट, बैंकिंग जैसी सुविधाओं और डेबिट कार्ड को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। इसके जरिए यूजर्स दूसरे X यूजर्स को तुरंत पैसे भेज सकते हैं, सीधे अपने अकाउंट में सैलरी प्राप्त कर सकते हैं और X Card के जरिए खरीदारी भी कर सकते हैं।

End of Feed