X ने लॉन्च किया नया Android ऐप, लोडिंग टाइम होगा कम, स्क्रॉलिंग बनेगी और भी स्मूथ

X के मुताबिक, नए ऐप को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है। इससे स्क्रॉलिंग पहले से ज्यादा स्मूथ हो गई है, पेज और पोस्ट तेजी से लोड होते हैं और नोटिफिकेशन सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करता है।

अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X इस्तेमाल करते हैं तो अब आपका इसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बदलने वाला है। एलन मस्क की कंपनी X ने अपने एंड्रॉयड ऐप का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बताया कि इस ऐप को पूरी तरह से नए सिरे से तैयार करने में करीब एक साल का समय लगा। नया ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

Elon Musk

एक्स ने लॉन्च किया नया एंड्रॉयड ऐप। (फोटो क्रेडिट-Digit)

कंपनी के अनुसार, नया एंड्रॉयड ऐप पहले की तुलना में अधिक तेज, स्मूथ और भरोसेमंद है। लंबे समय से यूजर्स पुराने एंड्रॉयड ऐप में धीमी स्पीड और परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे थे। खासकर iOS ऐप की तुलना में एंड्रॉयड वर्जन काफी पीछे माना जाता था। इसी वजह से इसे पूरी तरह दोबारा विकसित किया गया।

End of Feed