एलन मस्क ने X से हटाए अश्लील कंटेंट, कहा- बनाने वालों पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

मस्क ने 'अनुचित छवियों' पर एक पोस्ट के जवाब में एक्स पर कहा, ''अवैध सामग्री बनाने के लिए ग्रोक का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को वही परिणाम भुगतने होंगे, जैसा कि अवैध सामग्री अपलोड करने वालों के साथ होता है।''

एलन मस्क के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया साइट 'एक्स' अवैध सामग्री को हटाएगी और ऐसी सामग्री अपलोड करने वाले खातों को स्थायी रूप से निलंबित करेगी। एक्स ने रविवार को बताया कि वह जरूरत के अनुसार स्थानीय सरकारों के साथ काम करेगी। कंपनी के वैश्विक सरकारी मामलों के खाते से यह बयान जारी किया गया। इससे पहले उसने कहा था कि मंच की एआई सेवा 'ग्रोक' का उपयोग करके अवैध सामग्री बनाने वालों पर भी वैसी ही कार्यवाही होगी, जैसी अवैध सामग्री अपलोड करने वालों पर की जाती है।

Elon Musk

Elon Musk

PTI/भाषा के मुताबिक मस्क ने 'अनुचित छवियों' पर एक पोस्ट के जवाब में एक्स पर कहा, ''अवैध सामग्री बनाने के लिए ग्रोक का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को वही परिणाम भुगतने होंगे, जैसा कि अवैध सामग्री अपलोड करने वालों के साथ होता है।''

End of Feed