Elon Musk का बड़ा धमाका, बच्चों के लिए लॉन्च होगा Baby Grok AI चैटबॉट, जानें क्या होगा इसका रोल

Elon Musk हमेशा की कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसकी दुनियाभर में चर्चा होती है। अब मस्क ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। एलन मस्क की तरफ से ऐलान किया है कि जल्द ही बच्चों के लिए एआई चैटबॉट पेश होगा जिसका नाम Baby Grok AI चैटबॉट होगा।

Baby Grok AI Chatbot: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पिछले कुछ सालों में तेजी से उभरा है। लगभग हर एक सेक्टर में इसका जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। अब अरबपति एलन मस्क ऐसी दिशा में काम कर रहे हैं जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बच्चो के लिए उपयोगी बनाया जा सके। इसके लिए उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टॉर्टअप कंपनी XAI अब बच्चों के लिए एक खास टूल लेकर आ रही है। कंपनी इस समय AI चैटबॉट 'Baby Grok' पर काम कर रही है।

Baby Grok AI

बेबी ग्रोक एआई चैटबॉट में कई तरह की लिमिटेशन्स भी होंगी।(फोटो क्रेडिट-Digit)

मस्क ने पहले Grok AI चैटबॉट बनाया था अब बच्चों के लिए चैटबॉट का ऐलान करके उन्होंने बड़ा धमाका कर दिया है। Baby Grok की कंफर्मेशन एलन मस्क ने खुद ही दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि यह पहला मौका है जब xAI छोटे बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किसी तरह का एआई टूल तैयार कर रही है।

End of Feed