एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने Chat फीचर में एक नया तरीका जोड़ा है, जिसकी मदद से आप उन लोगों से भी सीधे संपर्क कर सकेंगे जो आपको फॉलो नहीं करते। इसका नाम X Number है। यह एक प्राइवेट कोड की तरह काम करता है, जिसे आप चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके जरिए वे आपको XChat पर मैसेज भेजने के साथ कॉल भी कर सकेंगे।
क्या है X Number और कैसे करता है काम?
क्या है X Number और कैसे करता है काम?
X Number कोई फोन नंबर नहीं है। यह एक निजी कोड है, जिसे एक्टिवेट करने के बाद जिसके पास आपका मौजूदा X Number होगा, वह आपको Chat पर संपर्क कर सकता है। खास बात यह है कि सामने वाला आपको फॉलो न करता हो या आपका इनबॉक्स बंद हो, तब भी वह X Number के जरिए आपसे संपर्क कर सकता है। X Number से भेजा गया मैसेज सीधे आपके इनबॉक्स में पहुंचता है, जबकि सामान्य स्थिति में अनजान व्यक्ति का मैसेज Message Requests में जा सकता है। कॉल की सुविधा आपके Chat की कॉल सेटिंग पर निर्भर करेगी।
ऐसे करें X Number को एक्टिवेट
X Number शुरू करने के लिए सबसे पहले X पर Chat खोलें। अगर PIN मांगा जाता है तो अपना Chat PIN दर्ज करें। इसके बाद इनबॉक्स में मौजूद ड्रॉपडाउन मेन्यू खोलकर Number विकल्प पर जाएं। यहां Enabled को ऑन कर दें।
इसी सेक्शन में आपको Share का विकल्प मिलेगा, जिससे आप अपना X Number किसी व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि कोड ज्यादा लोगों तक पहुंच गया है, तो Refresh पर टैप करके नया X Number बनाया जा सकता है। नया नंबर बनने के बाद पुराना कोड काम नहीं करेगा।
हर किसी को X Number देने की जरूरत नहीं
X Number पूरी तरह ऑप्शनल है और यह X के मौजूदा Message Request सिस्टम को खत्म नहीं करता। अगर सामने वाला यूजर Message Requests स्वीकार करता है, तो X Number के बिना भी उसे मैसेज भेजा जा सकता है। लेकिन अगर उसका इनबॉक्स बंद है, तो कुछ परिस्थितियों में X Number जरूरी हो सकता है।
वहीं, जो लोग पहले से आपको फॉलो करते हैं, जिनसे आपकी Chat चल रही है या जो कुछ Premium Business/Premium Organisation शर्तों के तहत जुड़े हैं, उन्हें X Number की जरूरत नहीं होगी।
