28 मार्च को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, इस जन्म में शायद ही दोबारा दिखे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 27, 2023, 01:26 PM IST

मार्च के अंत में आसमान अनोखे नजारों से भरा रहने वाला है और 28 मार्च को सबसे क्लियर सीन लोगों को दिखाई देगा. इस तारीख को सूर्यास्त होते ही 5 ग्रह एक साथ आसमान में नजर आने वाले हैं जो बहुत दुर्लभ संयोग होगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • आसमान में होगी ग्रहों की परेड
  • 28 मार्च को सबसे साफ नजारा
  • इस जन्म में शायद ही फिर दिखे

Rare And Unique Formation Of Planets Will Be Seen From Earth: भारत में जल्द ही एक ऐसा नजारा देखने को मिलेगा जो इस जन्म में दोबारा शायद ही आपको दिखे. चांद और वीनस कुछ ही दिन में एक अनोखा फॉर्मेशन बनाने वाले हैं जिसमें इन दोनों ग्राहकों के अलावा चार अन्य ग्रह मिलकर एक इन्वर्टेड चंद्रबिंदू की आकृति बनाएंगे. इनमें मर्करी, जूपिटर, वीनस, यूरेनस और मंगल शामिल हैं जो चंद्रमा के साथ अनोखा मंजर दिखाएंगे जो धरती से नजर आएगा. बता दें कि 28 मार्च की रात को ग्रहकों का ये अनोखा डांस लोगों को दिखाई देगा.

28 मार्च को आसमान में दिखेगी ग्रहोें की परेड

ये सभी ग्रह मिलकर आसमान में एक इन्वर्टेड चंद्रबिंदू बनाएंगे.

आज भी दिखेगा एक ग्रह

28 मार्च का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, इसके अलावा आज दोपहर के बाद भी एक ग्रह आसमान में नजर आने वाला है जिसे दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा. जहां मार्च के अंत में ये सभी ग्रह एक-दूसरे के नजदीक से निकलते देखे जा रहे हैं, वहीं 28 मार्च को सबसे साफ नजारा दिखेगा. ये बहुत ही दुर्लभ मंजर है जिसमें ये सभी ग्रह साथ होंगे, हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से अलग ये एक कतार में नहीं दिखने वाले.

End of Feed