AI समिट में छाई छत्तीसगढ़ के भाई-बहन की जोड़ी, फर्जी कॉल पकड़ने वाला बनाया AI टूल

आईटी मंत्रालय के एआई इम्पैक्ट समिट के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 40 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी छंटनी के बाद सिर्फ 800 प्रतिभागी ही ग्रैंड फिनाले तक पहुंच पाए। अंतिम चरण में टीम ने अपने समाधान को और बेहतर बनाते हुए कई भारतीय भाषाओं को भी शामिल किया और टॉप-6 में जगह बनाई।

India AI Impact Summit 2026: देशभर में साइबर ठगी आज एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। रोजाना लोगों को फर्जी कॉल, नकली लोन ऑफर और बैंक डिटेल्स मांगने वाले धोखाधड़ी के मामलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस बीच छत्तीसगढ़ के एक भाई बहन की जोड़ी ने अब इस समस्या क खत्म करने के लिए एक नया एआई टूल डिजाइन कर दिया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े एआई इवेंट में छत्तीसगढ़ से जुड़े युवाओं ने एक ऐसा स्मार्ट ऐप बनाकर पहला स्थान हासिल किया है, जो साइबर ठगों की चाल को कुछ सेकंट में ही पकड़ लेता है।

AI Summit

भाई-बहन की जोड़ी ने बनाया डिजिटल सुरक्षा देने वाला एआई टूल।

आईटी मंत्रालय के एआई इम्पैक्ट समिट के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 40 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी छंटनी के बाद सिर्फ 800 प्रतिभागी ही ग्रैंड फिनाले तक पहुंच पाए। अंतिम चरण में टीम ने अपने समाधान को और बेहतर बनाते हुए कई भारतीय भाषाओं को भी शामिल किया और टॉप-6 में जगह बनाई। उद्योग जगत के विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों के सामने प्रस्तुति देने के बाद इस टीम ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर लिया।

End of Feed