दिल्ली में छह करोड़ से अधिक टेलीफोन कनेक्शन, हर शख्स इस्तेमाल कर रहा है औसतन दो मोबाइल

आंकड़ो के मुताबिक, 2024 में ग्राहकों की संख्या 6.11 करोड़ के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद 2025 में मामूली गिरावट के साथ लगभग 6.08 करोड़ रही। कुल रुझान स्थिर रहने के विपरीत, दिल्ली सरकार के सांख्यिकीय आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में लैंडलाइन टेलीफोन कनेक्शन में निरंतर और तेज वृद्धि दर्ज की गई है।

दिल्ली में लैंडलाइन सहित कुल टेलीफोन कनेक्शन छह करोड़ से अधिक हैं। इसका मतलब है कि राजधानी का प्रत्येक निवासी औसतन दो मोबाइल फोन का उपयोग कर रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में यह तथ्य सामने आया। दिल्ली सरकार के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में वायरलेस (मोबाइल) टेलीफोन कनेक्शन की संख्या लगभग 5.61 करोड़ रही, जबकि वायरलाइन (लैंडलाइन) सेवाएं 47.1 लाख दर्ज की गईं।

App (1)

दिल्ली में अब भी मोबाइल फोन की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में टेलीफोन कनेक्शन की कुल संख्या काफी हद तक स्थिर रही है। ग्राहकों की कुल संख्या 2018 में 5.74 करोड़ थी, जो 2019 में घटकर 5.53 करोड़ रह गई और फिर 2020 में बढ़कर 5.66 करोड़ हो गई। यह संख्या 2021 में लगभग 5.79 करोड़ तक पहुंच गई, 2022 में गिरकर करीब 5.62 करोड़ रही और 2023 में बढ़कर 5.85 करोड़ हो गई।

End of Feed