ChatGPT-4 लॉन्च, भारत में भी सर्विस शुरू, इस्तेमाल का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 17, 2023, 11:28 AM IST

ChaatGPT के बाद अब दुनिया के सामने इसका एडवांस्ड वर्जन ChatGPT-4 लॉन्च कर दिया गया है जो थोड़ स्लो जरूर है, लेकिन पहले से बहुत समझदार है. यहां हम चैटबॉट इस्तेमाल का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस समझा रहे हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • बेहद समझदार चैटजीपीटी-4 लॉन्च हुआ
  • भारत में भी शुरू हुई ओपन एआई सर्विस
  • स्टेप बाय स्टेप इस्तेमाल का प्रोसेस समझें

ChatGPT4 Launched With Advanced AI: दुनियाभर में चैटजीपीटी लॉन्च होते ही बेहद पॉपुलर हो चुका है और अब कंपनी ने इसका एडवांस्ड वर्जन चैटजीपीटी4 लॉन्च कर दिया है. माइक्रोसॉफ्ट ने इस ओपन एआई में इन्वेस्टमेंट किया है और फिलहाल इसे आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है. हाल में चैटजीपीटी भारत में भी अपनी सर्विस शुरू कर चुका है और यूजर्स इसके स्टैंडर्ड वर्जन का फायदा यहां उठा सकते हैं. बता दें कि ये सर्विस सब्सक्रिप्शन पर मिलती है और इसके लिए भारत और बाकी देशों में भी पैसा खर्च करना होगा.

ChatGPT4 Launched Service Stated In India Also

माइक्रोसॉफ्ट ने इस ओपन एआई में इन्वेस्टमेंट किया है और फिलहाल इसे आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराया है.

फ्री में कैसे मिलेगी सर्विस

इस सर्विस का फायदा मुफ्त में भी उठाया जा सकता है, लेकिन कुछ ही यूजर्स अब फ्री सर्विस ले पाएंगे और उन्हें भी वेबसाइट चैटजीपीटी3 पर पहुंचाने वाली है. फ्री सर्विस सिर्फ उन्ही यूजर्स को मिलेगी जिनके पास माइक्रोसॉफ्ट का बिंग ऐप है. बता दें कि कंपनी ने चैटजीपीटी पर हाल ही में कई हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है और कहा है कि उनके चैटबॉट में ओपन एआई का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल किया जा रहा है.

End of Feed