अगर आप चैटजीपीटी इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। करोड़ों यूजर्स को अब चैटजीपीटी में बड़ी सहूलियत मिलनी चाहिए। अब आपको कई सारी यूजफुल ऐप्स का सपोर्ट चैटजीपीटी में मिलने वाला है। दरअसल अब Adobe और OpenAI ने यूजर्स को बड़ी सुविधा दे दी है। अब ChatGPT यूजर्स एआई टूल पर ही Photoshop, Adobe Express और Acrobat को इस्तेमाल कर पाएंगे। मतलब अब यूजर्स चैट के साथ ही फोटो को एडिट कर पाएंगे।
ओपनएआई ने चैटजीपीटी के करोड़ों यूजर्स की कराई मौज। (फोटो क्रेडिट-iStock)
Adobe और OpenAI के इस फैसले का यह फायदा होगा कि यूजर्स को चैटिंग के दौरान अब फोटो एडिटिंग, पीडीएफ से रीलेटेड काम के लिए अब दूसरी विंडो पर जाने की जरूरत नहीं होगी। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
इन देशों में उपलब्ध होगी सुविधा
Adobe के अनुसार यह फीचर उन सभी देशों में मुफ्त उपलब्ध रहेगा, जहां OpenAI की Apps SDK सर्विस काम कर रही है। हालांकि कंपनी ने अभी UK और EU देशों में फिलहाल यह सुविधा नहीं उपलब्ध कराई है। कंपनी का कहना है कि इस कदम से Adobe अपनी क्रिएटिव ऐप्स को ChatGPT के 800 मिलियन से ज्यादा वैश्विक यूजर्स तक पहुंचा सकेगी।
चैटजीपीटी के यूजर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ChatGPT में बनाया या एडिट किया गया कंटेंट Adobe Creative Cloud में अपने-आप सेव नहीं होगा। लेकिन अगर यूजर को जरूरत समझ में आती है तो वह Adobe की ऐप में जाकर अपना काम आगे जारी रख सकता है।
ऐसे करें ऐप्स का इस्तेमाल
आपको बता दें कि ChatGPT में ‘Adobe Photoshop’, ‘Adobe Acrobat’ या ‘Adobe Express’ ऐप्स को इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है। बस आपको ऐप का नाम लिखना है और फिर उसे अपना काम बताना होगा। Express और Acrobat की जरूरत आपको है तो इसके लिए आपको Adobe अकाउंट में साइन-इन करना पड़ेगा, लेकिन Photoshop की कई सारी सर्विस आप बिना किसी लॉग इन के ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
आपको बता दें कि Photoshop for ChatGPT से यूजर्स फोटो एडिटिंग, ब्राइटनेस-कलर सेटिंग्स, बैकग्राउंड एडजस्टमेंट और Glitch या Glow जैसे क्रिएटिव इफेक्ट्स क्रिएट कर पाएंगे। वहीं अगर आपको पोस्टर, सोशल मीडिया डिजाइन, थंबनेल, एनिमेटेड ग्राफिक्स का कोई काम है तो आप Adobe Express से ये सभी काम कर पाएंगे।
