टेक एंड गैजेट्स

Vivo X300 सीरीज के बाद आने वाला है एक और धमाकेदार फोन, बाजार में जल्द होगी एंट्री, फीचर्स हुए लीक्स

जिन लोगों को एक कॉन्पैक्ट डिजाइन वाला स्मार्टफोन पसंद है उनके लिए वीवो का अपकमिंग Vivo X200T एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको बेहतरीन डिजाइन के साथ साथ दमदार फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

Vivo X200T

वीवो का एक और धाकड़ स्मार्टफोन बाजार में जल्द देगा दस्तक।(फोटो क्रेडिट-Facebook)

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपने फैंस के लिए हाल ही में Vivo X300 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स बाजार में उतारे थे जिसमें Vivo X300 और X300 Pro शामिल थे। अभी इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च हुए कुछ महीने भी नहीं बीते थे कि अब कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वीवो जल्द ही अपनी Vivo X200 सीरीज को अपडेट कर सकता है। कंपनी इस सीरीज में बहुत जल्द Vivo X200T को लॉन्च कर सकता है।

जिन लोगों को एक कॉन्पैक्ट डिजाइन वाला स्मार्टफोन पसंद है उनके लिए वीवो का अपकमिंग Vivo X200T एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको बेहतरीन डिजाइन के साथ साथ दमदार फीचर्स भी मिलने वाले हैं। अगर आप वीवो का एक नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस स्मार्टफोन के लिए कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं।

लीक्स में हुआ बड़ा खुलासा

स्मार्टप्रिक्स ने अपने नई रिपोर्ट में टिप्स्टर योगेश ब्रार का हवाला देते हुए बताया कि टिप्स्टर की तरफ से Vivo X200T की कई सारी डिटेल्स को रिवील किया गया है। लीक्स की मानें तो कंपनी Vivo X200 सीरीज में अगले साल जनवरी के महीने में Vivo X200T को जोड़ सकती है। इस लीक्स के मुताबिक वीवो फैंस को अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए ज्यादा दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

अपकमिंग फोन में मिलेंग तगड़े फीचर्स

आपको बता दें कि वीवो की तरफ से Vivo X200 सीरीज में अब तक Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 FE को लॉन्च किया गया है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन सीरीज में फैंस को वीवो एक्स200 और वीवो एक्स200 एफई के मिक्स फीचर्स दिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि वीवो एक्स200 एफई में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ Vivo X200 में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo X200T में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि Zeiss ऑप्टिक्स के साथ दस्तक देगा। वीवो के इस आने वाले स्मार्टफोन में 256GB तक की स्टोरेज औप्शन और 6000mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही अपकमिंग स्मार्टफोन में 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article