OpenAI ने ChatGPT के Advanced Voice Mode में किया बड़ा बदलाव, कई सारे काम हो जाएंगे आसान

Advanced Voice Mode को कंपनी की तरफ से जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। यह सर्विस पहले सिर्फ पेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध थी। लेकिन, ओपनएआई ने अगस्त 2025 में इस फीचर को फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया है।

अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। OpenAI ने जब से ChatGPT को लॉन्च किया है वह तब से इसे लगातार अपग्रेड कर रहा है। अब कंपनी ने यूजर्स को सहूलियत देने के लिए एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। ChatGPT यूजर्स को अब चैटबॉट Advanced Voice Mode फीचर में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। अब यूजर्स इसे सीधे चैट इंटरफेस में ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

OpenAI ChatGPT

नए अपडेट से चैटजीपीटी के करोड़ों यूजर्स को सहूलियत मिलने वाली है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि ChatGPT यूजर्स पहले जब Advanced Voice Mode का इस्तेमाल करते थे, तो यह एक अलग फुल-स्क्रीन इंटरफेस खोलता था। इस मोड में यूजर और AI आवाज के जरिए दोनों तरफ से बातचीत कर सकते थे। लेकिन नए अपडेट के बाद नई विंडो की जगह सीधे-सीधे चैट बॉक्स में ही इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी अब यूजर्स मैसेज, टेक्स्ट पढ़ते-पढ़ते ही AI से बोलकर बातचीत कर सकेंगे। यह नया अपडेट करोड़ों चैटजीपीटी यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने वाला है।

End of Feed