OpenAI:15 सेकंड की रिकॉर्डिंग और आवाज हो जाएगी क्लोन,ओपनएआई ने पेश किया वॉयस इंजन, लेकिन ये शर्त

ChatGPT,OpenAI: कंपनी का दावा है कि वह किसी व्यक्ति की बात करते हुए केवल 15 सेकंड की रिकॉर्डिंग की मदद से उनकी आवाज तैयार कर सकती है।ओपनएआई ने कहा कि वह शुरुआत में कुछ परीक्षकों के साथ इसका पूर्वावलोकन करने की योजना बना रही है, लेकिन दुरुपयोग के जोखिम के चलते फिलहाल यह तकनीक सभी के लिए उपलब्ध नहीं होगी।

ChatGPT,OpenAI:चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई वॉयस असिस्टेंट कारोबार में उतर रही है। कंपनी ने ऐसी तकनीक तैयार की है, जो किसी व्यक्ति की आवाज को क्लोन कर सकती है।हालांकि, ओपनएआई ने कहा है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण वह इसे अभी सार्वजनिक रूप से पेश नहीं करेगी।AI कंपनी ने नाम के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल करने के ठीक एक सप्ताह बाद शुक्रवार को अपनी नई वॉयस इंजन तकनीक को पेश किया।

OPEN AI

चैट जीपीटी

15 सेकंड की रिकॉर्डिंग, लेकिन ये खतरा

End of Feed