ChatGPT down: भारत समेत दुनियाभर में चैटजीपीटी पड़ा ठप, ऐप और वेब दोनों नहीं कर रहे काम

ChatGPT is down in India: 12% लोगों को ब्राउजर और 6% को ऐप में समस्या आई। प्रभावित शहरों में चंडीगढ़, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद समेत कई अन्य प्रमुख स्थान शामिल रहे।

सोमवार को ओपनएआई का लोकप्रिय एआई चैटबॉट ChatGPT अचानक तकनीकी दिक्कतों का शिकार हो गया, जिससे सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई। ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के अनुसार, दोपहर 12:54 बजे समस्याओं की रिपोर्ट तेजी से बढ़ीं और करीब 1:10 बजे तक लगभग 627 शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं। इनसे प्रभावित क्षेत्रों की स्पष्ट जानकारी सामने आई।

ChatGPT Outages Reported

भारत में ChatGPT आउटेज

भारत में Downdetector की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 82% यूजर्स को ChatGPT से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, 12% लोगों को ब्राउजर और 6% को ऐप में समस्या आई। प्रभावित शहरों में चंडीगढ़, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद समेत कई अन्य प्रमुख स्थान शामिल रहे।

End of Feed