ChatGPT इस्तेमाल कर कमा सकते हैं लाखों रुपये, चंद मिनट में होगी अलग से इनकम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 15, 2023, 07:16 PM IST

चैटजीपीटी ने इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप्स को पछाड़ा है जिन्होंने क्रमशः 2.5 साल और 9 महीने में 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार किया था.

KEY HIGHLIGHTS
  • चैटजीपीटी से कमाएं लाखों रुपये
  • चंद मिनटों में होगी अलग से आय
  • रीच बढ़ने पर होने लगेगा फायदा

ChatGPT New Source Of Earning: जिस रफ्तार से पेट्रोल आग पकड़ता है, लगभग उसी रफ्तार से चैटजीपीटी दुनियाभर में अपने यूजर्स का दायरा बढ़ा रहा है. इसी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अपार संभावनाओं के रास्ते भी खुलने लगे हैं जिनमें से एक चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके लाखों की कमाई हासिल करना शामिल है. चैटपीजीटी की कला का इस्तेमाल पैसा कामने में शुरू हो चुका है जहां टैक्सट बेस्ड इस ऐप पर वीडियो भी तैयार किए जा रहे हैं. यही लोगों की कमाई का एक जरिया या तो बन चुका है या बनने वाला है.

ChatGPT

चैटपीजीटी की कला का इस्तेमाल पैसा कामने में शुरू हो चुका है

कहां से कमा सकते हैं पैसा

अगर आप पहले से कोई यूट्यूब चैनल चलाते हैं तो बेहतर है वर्ना एक नया यूट्यूब चैनल बना लें. इसके बाद रोजाना चैटजीपीटी के इस्तेमाल से आम जनता या लोगों के फायदे की कुछ अहम बातों को लेकर वीडियो बना लें. इस वीडियो को आप अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करें, इससे आपकी रीच बढ़ने लगेगी और इसी ग्रोथ के हिसाब से यूट्यूब आपको पैसा देना शुरू कर देगा. बता दें कि यूट्यूब पर वीडियो डालकर ही कई सारे युवा करोड़पति बन चुके हैं बता दें कि इस ऐप से सिर्फ 2 महीने में 10 करोड़ यूजर्स जुटा लिए हैं.

End of Feed