ChatGPT को टक्कर देने आया नया AI Claude चैटबॉट, जानें डाउनलोड और उपयोग का तरीका

Claude AI App: क्लाउड (Claude) को एंथ्रोपिक द्वारा डेवलप किया गया है और इसे पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया है। क्लाउड चैटबॉट चैटजीपीटी के जैसे ही तरीकों से काम करता है लेकिन सवालों के जवाब देने के लिए इसका दृष्टिकोण बहुत सीधा है।

Claude AI App: एंथ्रोपिक्स क्लाउड ने आईफोन के लिए अपने एआई एप को लॉन्च कर दी है। इससे पहले एंथ्रोपिक्स क्लाउड द्वारा Claude AI को वेब यूजर्स के लिए जारी किया गया था। बता दें कि एंथ्रोपिक्स क्लाउड चैटजीपीटी का कंपेटिटर है और इस एआई टूल को पूर्व OpenAI कर्मचारियों द्वारा विकसित किया गया है। क्लाउड अपने समकक्षों की तुलना में सवालों के जवाब देने के लिए अधिक डायरेक्ट अप्रोच प्रजेंट करता है।

Claude AI Chatbot App

ChatGPT Rival Claude AI Chatbot App

iPhone पर कैसे Claude AI करें डाउनलोड?

अपने iPhone पर क्लाउड डाउनलोड करने के लिए ऐप स्टोर पर जाएं और "Claude" सर्च करें। फिर ऐप को डाउनलोड करें और इंस्टॉलेशन के लिए प्रॉम्प्ट का पालन करें। अब ऐप खोलने के लिए यूजर्स अपने Google अकाउंट, ईमेल या ऐप्पल आईडी का उपयोग करके साइन इन कर सकते हैं। आखिर में आवश्यक जानकारी दें और शर्तों से सहमत होने के बाद क्लाउड के साथ बातचीत शुरू कर सकते हैं।

End of Feed