मोबाइल स्विच ऑफ होने पर भी क्या उसे ट्रैक किया जा सकता है? जानिए पूरी सच्चाई

जब मोबाइल चालू रहता है, तो वह GPS, इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की मदद से अपनी लोकेशन की जानकारी दे सकता है। लेकिन फोन बंद होने पर यह प्रक्रिया आमतौर पर रुक जाती है। ऐसे में मोबाइल की नई लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

आज के समय में अगर एक सबसे जरूरी गैजेट्स का नाम लिया जाए तो स्मार्टफोन उस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। चाहे ऑफिस का काम, बैंकिंग का कोई काम या फिर एंटरटेनमेंट की बात हो हर जगह स्मार्टफोन हमारी मदद करने वाला है। सिर्फ कामों के लिए ही नहीं बल्कि कई लोग अपनी जरूरी इंफॉर्मेशन को सेव करने के लिए भी फोन का ही इस्तेमाल करते हैं। कई बार मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाता है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले मन में यही सवाल आता है कि क्या बंद मोबाइल की लोकेशन पता की जा सकती है? क्या मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद भी उसे ढूंढना संभव है? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

SMartphone Tips (17)

एंड्रॉयड अपने यूजर्स को कई तरह के सेफ्टी सिफ्ट देता है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

मोबाइल बंद होने के बाद उसे ट्रैक करना आसान नहीं होता। जब हम फोन को स्विच ऑफ कर देते हैं, तो आमतौर पर उसका GPS, इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में फोन अपनी नई लोकेशन की जानकारी भेज नहीं पाता। इसलिए उसकी लाइव लोकेशन पता करना मुश्किल हो जाता है।

End of Feed