C-DOT के 43वें स्थापना दिवस पर सिंधिया का ऐलान, ‘6G में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत’

सिंधिया ने कहा कि संचार साथी ऐप को करीब 2.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है और अनुमान है कि इसने अबतक करीब 4,000 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी रोकने में मदद की है।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को भरोसा जताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) की तकनीकी क्षमताएं भारत को आत्मनिर्भर बनने से आगे बढ़कर ऐसा देश बनाने में योगदान देंगी, जिस पर दुनिया निर्भर हो।

C Dot Event

6G का नेतृत्व करेगा भारत/Photo- x.com/JM_Scindia

PTI/भाषा के मुताबिक सिंधिया ने सी-डॉट के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया के उन चार देशों में शामिल हो गया है जो वैश्विक स्तर पर 4जी और 5जी के लिए अत्याधुनिक दूरसंचार उपकरणों की आपूर्ति कर रहे हैं। भारत अपने स्वदेशी 4जी नेटवर्क की मुकम्मल प्रणाली विकसित करने वाला दुनिया का पांचवां देश भी बन गया है।

End of Feed