BSNL के पास पूरे देश में अभी 4G नेटवर्क भी नहीं, कंपनी कब लॉन्च करेगी 5G? IT मिनिस्टर ने बताया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 06:00 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान भारत में 5G सर्विसेज की आधिकारिक तौर पर शुरुआत कर दी है।

IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि अगले छह महीनों में 200 से अधिक भारतीय शहरों को 5G सर्विसेज की सुविधा मिलेगी। यह घोषणा केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के तुरंत बाद की। इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक तौर पर भारत में 5G को लॉन्च किया। हालांकि, अभी एयरटेल, जियो और Vi ने ग्राहकों के लिए उपलब्धता की तारीख और प्लान्स की घोषणा नहीं की है। लेकिन, एयरटेल और जियो की ओर से साफ किया गया है कि ग्राहकों को 5G सेवाएं इसी महीने मिलेंगी।

अगले साल अगस्त में BSNL लॉन्च करेगा 5G नेटवर्क

अगले साल अगस्त में BSNL लॉन्च करेगा 5G नेटवर्क

अगले साल अगस्त में BSNL लॉन्च करेगा 5G नेटवर्क

IMC 2022 में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये भी जानकारी दी कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) द्वारा खुद की 5G सेवाएं अगले साल 15 अगस्त तक लॉन्च की जाएंगी। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी किस कीमत में सर्विसेज को उपलब्ध कराती है। साथ ही आपको ये भी बता दें कि BSNL के पास अभी भी पूरे देश में 4G नेटवर्क नहीं है।

End of Feed