20,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ घरेलू कंपनी ने लॉन्च किए 4 नए पावर बैंक

कंपनी ने इस सीरीज में चार मॉडल पेश किए हैं। इनमें Apex PB400, Apex PB400 Pro, Apex PB445 और Apex PB332 MagnaCharge शामिल हैं। अलग-अलग जरूरत के हिसाब से इनमें हाई-कैपेसिटी बैटरी, वायर्ड फास्ट चार्जिंग और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अगर आप स्मार्टफोन के साथ ऐसा पावर बैंक चाहते हैं जो तेज चार्जिंग के साथ ज्यादा बैकअप भी दे, तो boAt ने भारत में अपनी नई Apex Powerbank Series लॉन्च की है। कंपनी ने इस सीरीज में चार मॉडल पेश किए हैं। इनमें Apex PB400, Apex PB400 Pro, Apex PB445 और Apex PB332 MagnaCharge शामिल हैं। अलग-अलग जरूरत के हिसाब से इनमें हाई-कैपेसिटी बैटरी, वायर्ड फास्ट चार्जिंग और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

boAt Apex Powerbank Series

PB445 में 45W Turbo Fast Charging

कीमत ₹1,999 से शुरू

boAt Apex Powerbank Series की शुरुआती कीमत ₹1,999 है। इस कीमत में Apex PB332 MagnaCharge मिलता है, जिसे Arctic White, Noir Black और Storm Blue कलर में खरीदा जा सकता है। वहीं Apex PB400 की कीमत ₹2,199 और PB400 Pro की कीमत ₹2,599 है। टॉप मॉडल Apex PB445 की कीमत ₹2,899 रखी गई है। सीरीज को Amazon, Flipkart, boAt की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

End of Feed