Binance Hack: 15 डॉलर की फीस देकर हैकर ने उड़ाए ₹250 अरब डॉलर, कैसे हुआ इतना बड़ा खेल?

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में हुई 600 करोड़ डॉलर से ज्यादा की सेंधमारी का तरीका हैरान करने वाला है। कंपनी ने बताया है कि सिर्फ 15 डॉलर की फीस देकर एक हैकर 250 अरब डॉलर साफ कर दिए।

Binance Hack : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance पर अब तक के सबसे बड़े साइबर हमलों में से एक का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि हैकर्स ने Ethereum नेटवर्क पर महज 15 डॉलर (करीब ₹1,400) की ट्रांजैक्शन फीस चुकाकर एक ही बार में करीब 2.5 अरब डॉलर यानी लगभग ₹23,600 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी उड़ा दी।

Binance Hack

15 डॉलर और कुछ मिनटों में हुई चोरी

यह रकम Binance से चोरी हुई कुल क्रिप्टोकरेंसी का करीब 40% थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने Ethereum के एक खास फीचर का इस्तेमाल किया। Blockchain सिक्योरिटी फर्म Blockaid के विश्लेषण के अनुसार, इस एक ट्रांजैक्शन में 1,67,464 Ether, करीब 1.615 अरब USDT और 60 से ज्यादा दूसरे क्रिप्टो टोकन ट्रांसफर किए गए।

End of Feed