भारत और फ्रांस बनाएंगे नया AI मॉडल, खत्म होगा अमेरिका का दबदबा!

Bharat Innovates 2026: AI मार्केट में अमेरिका का दबदबा है लेकिन जल्द ही यह खत्म हो सकता है। फ्रांस और भारत एक नए एआई मॉडल को तैयार कर सकते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति ने फ्रांस और भारत "सहयोगी AI" कहा है।

दुनिया में एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारत और फ्रांस ने मिलकर एक नई दिशा में आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं। दोनों देश अब ऐसी AI व्यवस्था विकसित करने पर जोर दे रहे हैं, जिसमें सहयोग, भरोसा और साझेदारी को प्राथमिकता दी जाए। बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने Anthropic के कई AI मॉडल पर बैन लगाया है जिसके बाद एआई के क्षेत्र में अमेरिका के दबदबे को लेकर चिंता होने लगी है।

bharat innovates 2026

भारत और फ्रांस बनाएंगे नया AI मॉडल! खत्म होगा अमेरिका का दबदबा/Photo- Narendra modi/x

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को कहा कि फ्रांस और भारत “सहयोगी AI” (Cooperative AI) के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका की AI कंपनियों पर निर्भरता और तकनीकी नियंत्रण को लेकर दुनियाभर में चर्चा तेज हो गई है।

End of Feed