एआई और डीप टेक स्टार्टअप के मामले में बेंगलुरु सबसे आगे, देश के 71% नए यूनिकॉर्न यहीं बने

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देश के सक्रिय और निवेश पाने वाले डीप टेक और स्वदेशी एआई स्टार्टअप में करीब 30 प्रतिशत ऐसे हैं, जिन्हें महिलाओं ने शुरू किया है और जिनका मुख्य केंद्र बेंगलुरु है। इन स्टार्टअप ने अब तक कुल 32.36 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया है।

भारत में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डीप टेक के क्षेत्र में बेंगलुरु तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के स्वदेशी एआई स्टार्टअप को अब तक जितना निवेश मिला है, उसका 36.3 प्रतिशत हिस्सा बेंगलुरु की कंपनियों को मिला है। वहीं, साल 2023 के बाद शुरू हुई एआई और डीप टेक की यूनिकॉर्न कंपनियों में से 71 प्रतिशत बेंगलुरु में हैं। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

AI News

बेंगलुरु के स्टार्टअप ने साल 2010 से अब तक करीब 85 अरब डॉलर का निवेश जुटाया है।

कर्नाटक के इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे ने 29वें बेंगलुरु टेक्नोलॉजी सम्मेलन के दौरान 'बेंगलुरु इनोवेशन रिपोर्ट 2026' जारी की। यह रिपोर्ट कर्नाटक डिजिटल इकॉनमी मिशन और 3वन4 कैपिटल ने ट्रैक्सन के आंकड़ों के आधार पर तैयार की है। इसमें 23 सितंबर 2026 तक के आंकड़े शामिल हैं।

End of Feed