ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, न्यूजरूम को फंड देने के लिए Google, Meta और TikTok पर टैक्स लगाने की तैयारी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज(Anthony Albanese) ने कहा कि पत्रकारों के काम की एक तय कीमत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी विदेशी कंपनी को यह हक नहीं होना चाहिए कि वह पत्रकारों की बनाई सामग्री को बिना पैसे दिए इस्तेमाल करे।

ऑस्ट्रेलिया सरकार की तरफ से एक नया प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें Meta, Google और TikTok जैसी बड़ी डिजिटल कंपनियों से उनके कमाई का एक हिस्सा टैक्स के रूप में लेने की बात कही गई है। इस पैसे का इस्तेमाल न्यूज रिपोर्टरों को भुगतान करने के लिए किया जाएगा। सरकार ने मंगलवार को इस कानून का ड्राफ्ट जारी किया है और इसे 2 जुलाई तक संसद में पेश किया जा सकता है। इस कानून का मकसद यह है कि सोशल मीडिया कंपनियां न्यूज संस्थानों के साथ समझौता करें और पत्रकारिता को आर्थिक मदद दें।

Australia govt

पत्रकारिता को आर्थिक मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार ने उठाया बड़ा कदम। (फोटो क्रेडिट-iStock)

इन प्लेटफॉर्म्स ने इस प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि यह एक तरह का 'डिजिटल सेवा टैक्स' है। उनका कहना है कि यह तेजी से बदल रहे विज्ञापन के काम को ठीक से नहीं समझता। उन्होंने यह भी कहा कि इससे लंबे समय तक मजबूत और टिकाऊ न्यूज सेक्टर बन पाना मुश्किल होगा।

End of Feed