Windows की कीमत में मिलेगा Macbook, Apple खत्म करने वाला है करोड़ों लोगों की टेंशन

A सीरीज के चिपसेट के साथ मैकबुक खरीदना काफी ज्यादा अफोर्डेबल हो जाएगा। आप विंडोज लैपटॉप की कीमत में मैकबक को खरीदकर घर ले जा सकते हैं। एप्पल का यह कदम करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत देने वाला है।

जिस तरह से स्मार्टफोन के सेगमेंट में iPhones का नाम सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में गिना जाता है, ठीक उसी तरह लैपटॉप के सेगमेंट में Macbook सबसे प्रीमियम लैपटॉप में गिने जाते हैं। मैकबुक इतने अधिक महंगे होते हैं कि हर कोई चाह कर भी इन्हें नहीं खरीद पाता। अगर आप भी सिर्फ महंगे होने की वजह से मैकबुक नहीं खरीद पा रहे हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। दरअसल टेक दिग्गज एप्पल अब किफायती सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रहा है जिससे Macbook को खरीदना आसान हो जाएगा।

Macbook (1)

जल्द लॉन्च हो सकता है अफोर्डेबल प्राइस वाला मैकबुक। (फोटो क्रेडिट-iStock)

हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने फैंस के लिए लो कॉस्ट मैकबुक डिजाइन कर रही है। बताया जा रहा है कि यह सस्ता मैकबुक आईफोन के A सीरीज वाले चिपसेट पर बेस्ड होगा। कंपनी इस मैकबुक को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है जो लो बजट में प्रीमियम मैकबुक खरीदना चाहते हैं।

End of Feed