Apple ने इस साल सितंबर महीने में अपनी iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। लेटेस्ट आईफोन सीरीज को फैंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पांस मिला। इसके बाद कंपनी ने हाल ही में अक्टूबर महीन में M2 चिपसेट के साथ Macbook Pro को भी लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने ग्राहकों के लिए बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रही है। 2026 एप्पल के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल कंपनी एक दो नहीं बल्कि 15 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। इसमें आईफोन से लेकर आईपैड तक कई सारे डिवाइसेस शामिल होने वाले हैं।
एप्पल अगले साल लॉन्च करेगा एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट्स। (फोटो क्रेडिट-iStock)
अगर आप एप्पल के फैंस है तो बता दें कि 2026 में आपको कंपनी की तरफ से कई बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। एप्पल के इवेंट को कवर करने वाले पत्रकार मार्क गुरमैन के मुताबिक 2026 का साल कंपनी के लिए पिछले कुछ सालों की तुलना में सबसे बड़ा और अहम साल होने वाला है। आइए आपको अगले साल एप्पल की तरफ से लॉन्च किए जाने वाले कुछ डिवासेस के बारे में जानकारी देते हैं।
2026 की शरुआत में लॉन्च होगा आईफोन
टेक जायंट एप्पल 2026 की शुरुआत में अपने फैंस के लिए iPhone 17e को लॉन्च कर सकती है। यह इस साल लॉन्च हुए आईफोन 17 सीरीज का ही एक अहम हिस्सा होगा। अगर आप एक सस्ता आईफोन खरीदना चाहते हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं। iPhone 17e में आपको iPhone 17 सीरीज की तरह तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। इसके साथ ही कंपनी नए आईपैड, नए प्रोसेसर के साथ मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो मॉडल्स को भी बाजार में पेश कर सकती है।
लॉन्च होगा सीरी का नया वर्जन
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से कंपनी ने Siri के लिए कोई अपडेट रिलीज नहीं किया है। फैंस को उम्मीद है कि कंपनी 2026 में सीरी के लिए भी कुछ बड़े अपडेट रिलीज कर सकती है। कंपनी मार्च अप्रैल के महीने में सीरीज का नया वर्जन रिलीज कर सकती है। लीक्स की मानें तो सीरी का अपडेटेड वर्जन एप्पल इँटेलीजेंस सिस्टम पर बेस्ड होगा।
स्मार्ट होम डिस्प्ले
इसके साथ ही कंपनी अपने फैंस के लिए आने वाले साल में एक स्मार्ट होम डिस्प्ले भी ला सकती है। यह स्मार्ट होम डिस्प्ले स्पीकर की तरह काम करेगा और आप इसे आसानी से दीवार पर सेट कर पाएंगे। यह भी सीरी को सपोर्ट कर सकता है।
2026 की दूसरी तिमाही में होगा बड़ा धमाका
Apple 2026 की दूसरी तिमाही पर एप्पल आईफोन 18 सीरीज को मार्केट में पेश कर सकती है। लीक्स की मानें तो अपकमिंग आईफोन सीरीज के प्रो मॉडल्स में इस बार कंपनी क्वालकॉम को छोड़कर पहली बार इन हाउट C1 मॉडम को इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा 2026 में जो सबसे बड़ा धमाका हो सकता है वह यह है कि इस साल एप्पल नई आईफोन सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी पेश कर सकती है। इसके अलावा एप्पल वॉच के नए मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं।
