अब iPhone होगा देसी! भारत बनेगा एप्पल का नया ठिकाना, यहीं बनाएगा यहीं से खरीदेगा: सिंधिया

Made in india iphone: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘‘ एप्पल ने आने वाले वर्षों में अपने सभी मोबाइल फोन भारत में ही बनाने तथा यहीं से खरीदने का निर्णय लिया है। जब आप भारत में निवेश करते हैं, तो आप सामर्थ्य, विश्वसनीयता और मौलिकता का चयन करते हैं।’’

Made in india iphone: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान में भारत में निवेश करना हर मूल उपकरण मैन्युफैक्चरिंग के लिए आर्थिक रूप से समझदारी भरा कदम है। उन्होंने इस संबंध में अमेरिकी स्मार्ट उपकरण कंपनी एप्पल के उस फैसले का उदाहरण दिया जिसमें उसने अमेरिका में बिकने वाले अधिकतर आईफोन को भारत में बनाने तथा यहां से खरीदने का निर्णय लिया है।

Jyotiraditya Scindia

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। (फाइल-फोटो)

एप्पल, भारत में ही बनाएगा और यहीं से खरीदेगा आईफोन: सिंधिया

‘भारत टेलीकॉम’ कार्यक्रम में सिंधिया ने कहा कि वर्तमान में भारत में निवेश केवल सद्भावना का कार्य नहीं है, बल्कि यह हर एक ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) के लिए आर्थिक रूप से समझदारी भरा कदम है। सिंधिया ने कहा, ‘‘ एप्पल ने आने वाले वर्षों में अपने सभी मोबाइल फोन भारत में ही बनाने तथा यहीं से खरीदने का निर्णय लिया है। जब आप भारत में निवेश करते हैं, तो आप सामर्थ्य, विश्वसनीयता और मौलिकता का चयन करते हैं।’’

End of Feed