Apple भारत में करेगी 100 करोड़ रुपये का निवेश, ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के लिए Cleanmax के साथ साझेदारी

कंपनी के मुताबिक, Apple ने 2015 के मुकाबले अपने वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 60 प्रतिशत से ज्यादा कमी की है। अब कंपनी का लक्ष्य 2030 तक अपने पूरे कारोबार को कार्बन न्यूट्रल बनाना है।

Apple ने भारत में स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश का ऐलान किया है। कंपनी इस निवेश के जरिए देश में 150 मेगावाट से अधिक ग्रीन एनर्जी क्षमता विकसित करने की योजना बना रही है। इस पहल के तहत एपल ने रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर CleanMax के साथ साझेदारी की है।

Apple

Apple भारत में करेगी 100 करोड़ रुपये का निवेश, ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण पर बड़ा फोकस

1.5 लाख घरों को मिल सकेगी बिजली

PTI/भाषा के मुताबिक नई ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं से हर साल लगभग 1.5 लाख भारतीय घरों को बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। एपल का कहना है कि आने वाले वर्षों में इस क्षमता को और बढ़ाने की संभावना है। इस पहल का उद्देश्य भारत में कंपनी की सप्लाई चेन में रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ाना है।

End of Feed